spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव-आरजेडी की 143 उम्मीदवारों की सूची में 24 महिला शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव-आरजेडी की 143 उम्मीदवारों की सूची में 24 महिला शामिल

-

SHABD,पटना, October 20,

आरजेडी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर महिला सशक्तीकरण करण और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है।

20 अक्टूबर, पटना (पटना, बिहार):

 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 143 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। हालांकि, इस सूची के सामने आने के बाद महागठबंधन के भीतर आपसी मतभेद के संकेत भी उभरकर सामने आए हैं, क्योंकि 12 सीटों पर सहयोगी दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

आरजेडी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर महिला सशक्तिकरण और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है।

तेजस्वी यादव, पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री पद के चेहरे, इस बार भी राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ आरजेडी ने कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है, जिसे गठबंधन की एकजुटता का संकेत माना जा रहा है।

हालाँकि, कुछ सीटों पर स्थिति भिन्न है — जैसे कि कहलगांव और सुल्तानगंज, जहाँ आरजेडी ने कांग्रेस के खिलाफ अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

इसके अलावा, बेलहर सीट से जेडीयू सांसद गिरधारी यादव के बेटे को आरजेडी ने टिकट दिया है, जो राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बिहारीगंज सीट से पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, जो पहले जेडीयू कोटे से मंत्री रह चुकी हैं, अब आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

इसी तरह, जमुई जिले की झाझा सीट से पार्टी ने पांच बार के विधायक, दो बार सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री जय प्रकाश यादव को मैदान में उतारा है।

आरजेडी की इस सूची के सामने आने के बाद बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। कई सीटों पर महागठबंधन के भीतर सीधी टक्कर होने की संभावना से आगामी चुनाव दिलचस्प हो गया है।

फोटो Caption : 

आरजेडी ने इस बार 24 महिला उम्मीदवारों को टिकट देकर महिला सशक्तीकरण करण और प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी है।

SHABD,पटना, October 20,

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts