HomeBIHARमोतिहारीपैगाम-ए-आजाद कान्फ्रेंस मुल्क के मौजूदा हालात में मिल्ली बेदारी को लेकर होगा...

पैगाम-ए-आजाद कान्फ्रेंस मुल्क के मौजूदा हालात में मिल्ली बेदारी को लेकर होगा ऐतिहासिक पहल

मोतिहारी: जिला स्कूल ग्राउंड में आगामी 22 नवम्बर रविवार को ऐतिहासिक पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।इस कॉन्फ्रेंस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए विगत दो महीने से बडे पैमाने पर तैयारियां जारी है।इस कॉन्फ्रेंस में देश भर से शैक्षणिक, सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक शख्सियात शिरकत करेंगे। इस संबंध में जानकारी देने के लिए रविवार को स्थानीय उर्दू लाइब्रेेरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस को का आयोजन हुआ।संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए स्वागत समिति के जिम्मेदारों ने कहा कि पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस मुल्क व मिल्लत के मौजूदा हालात और मिल्ली बेदारी के प्रति एक महत्वपूर्ण पहल है। इस ऐतिहासिक कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश और राज्य के नुमाइंदा शख्सियात शिरकत करेंगे। कार्यकम की अध्यक्षता ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी साहब करेंगे। जबकि कार्यक्रम में ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और अल-हिदाया फाउंडेशन जयपुर के संस्थापक मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहमान मोजददी साहब के अलावा प्रसि़द्ध शिक्षाविद व अंजुमन इस्लाम मुंबई के अध्यक्ष पद्मश्री डा.जहीर काजी, ऑल इण्डिया मिल्ली काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इमारत-ए-शरिया के पूर्व अमीर मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी साहब,मौलाना आजाद सेंटर कोलकाता के अध्यक्ष मौलाना अबू तालिब रहमानी साहब, जीमयत-ए-उलमा-ए-हिन्द बिहार के महासचिव मौलाना अब्बास कासमी साहब, प्रो. डॉ. अफजल मिस्बाही, जीमयत-ए-उलमा-ए- हिन्द बिहार के सचिव डा. फैज कादरी, मौलाना डॉ. शीश तैमी सचिव मरकजी जीमयत-ए-अहले हदीस हिन्द, देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद्व और खान जीएस स्टडी सेंटर के संचालक जनाब फैजल खां उर्फ खान सर जैसी विभिन्न शख्सियात शिरकत करेंगे। इसके अलावा भी कॉन्फ्रेंस में कई अहम कौमी व मिल्ली शख्सियात भाग लेंगे। मौके पर एमएलसी डा. खालिद अनवर ने कहा कि मुल्क की आजादी और उसके निर्माण में उलमा-ए-कराम,भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद, मौलाना फज्ले हक खैराबादी, मौलाना महमूदुल हसन देवबंदी, मौलाना हुसैन अहमद मदनी, मौलाना हसरत मोहानी, मौलाना हिफजुर्रहमान सिवहारवी, उलमा-ए-सादिकपुर आदि की अविस्मरणीय कुरबानियों को नई पीढी तक पहुंचाना वक्त की अहम तरीन जरूरत है। देश में अल्पसंख्यकों, दलितों और गरीबों पर बढ़ते अत्याचार और चुनौतियों के सामना के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के जुल्म से इसी चम्पारण की धरती से सत्याग्रह का आगज किया था। श्री अनवर ने कहा कि आगामी 22 नवम्बर को यह पैगाम देने की कोशिश होगी कि देश और राज्य में किसी प्रकार की असमानता और जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैगाम-ए-आजाद कॉन्फ्रेंस केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि इस प्रोग्राम के जरिए मुस्लमानों के लिए एक नई मेकेनिज्म तैयार किया जाएगा। मौके पर एमएलसी डॉ. खालिद अनवर एवं स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. तबरेज अजीज ने मीडिया के माध्यम से जिला और आसपास के लोंगों से कार्यकम में अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर कार्यकम को सफल बनाने का अहृवान किया। इस प्रेसवार्ता में मुफ्ती हबीबुल्लाह कासमी, मौलाना जावेद कासमी, जिला महासचिव जीमयत-ए-उलमा-ए-हिन्द पूर्वी चम्पारण, मौलाना मकसूद आलम सदस्य जीमयत-ए-उलमाए हिन्द, मौलाना अमानुल्लाह मजाहिरी, अध्यक्ष जीमयत-ए-उलमा-ए-हिन्द सिकरहना अनुमंडल, डॉ. अब्दुल खबीर, डॉ.मोबीन हाशमी, मोहम्म्द असदुल्लाह, मुफती ज्याउल हक कासमी सचिव जीमयत-ए-उलमा-ए-हिन्द रक्सौल अनुमंडल, मौलाना जावेद कासमी, सचिव आजाद मदरसा इस्लामिया ढाका, मौलाना अनीसुर्रहमान चिश्ती, डॉ. नूर हसन आजाद, कैप्टन अब्दुल हमीद, डॉ.परवेज अजीज, श्री शकील अंसारी, डॉ. अकील अहमद, श्री अब्दुल रहमान, डॉ. खुर्शीद अजीज, नजीउल्लाह खां, पूर्व मुखिया श्री हैदर अली,मो. ज्याउल हक समेत कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular