HomeBIHARबेतियाग्राम सभा में गूंजे विकास के मुद्दे, आवास समेत योजनाओं के चयन...

ग्राम सभा में गूंजे विकास के मुद्दे, आवास समेत योजनाओं के चयन पर हुआ मंथन।

बैठक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं पर हुआ विचार-विमर्श।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। प्रखंड की धोबनी पंचायत में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया श्रीमती छोटकी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आवास योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए पात्र लाभुकों और योजनाओं के चयन की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ग्राम सभा में पंचायत सचिव बनारसी राम ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रावधान, पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी रखने की अपील की गई।

बैठक में ग्रामीणों ने पंचायत में सड़क, आवास सहित अन्य विकास कार्यों से जुड़ी अपनी जरूरतों और समस्याओं को जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

मुखिया छोटकी देवी ने कहा कि पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के साथ ग्रामीणों की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से पंचायत के विकास में सहयोग करने की अपील की।

ग्राम सभा में उपमुखिया मनोहर तिवारी, आवास सहायक, डाटा ऑपरेटर, सभी संबंधित वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular