HomeBIHARबेतियालौरिया में मंत्री-विधायक ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा, शिक्षा-स्वास्थ्य से पर्यावरण...

लौरिया में मंत्री-विधायक ने लिया विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा, शिक्षा-स्वास्थ्य से पर्यावरण तक दिया संदेश

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधायक विनय बिहारी ने शनिवार को लौरिया में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधायक विनय बिहारी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।

अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल

इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां इलाजरत मरीजों के बीच फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को भी समझा।

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित त्रिलोकीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भी मंत्री और विधायक शामिल हुए। उन्होंने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए केवल पौधरोपण करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular