Homeबिहारबेतियारिश्तों का कत्ल: बाइक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की...

रिश्तों का कत्ल: बाइक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या की

-

देश वाणी।

बेतिया: बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया वार्ड संख्या-3 में गुरुवार सुबह बाइक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रामतुल्लाह मियां के 18 वर्षीय पुत्र इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो बाइक मिस्त्री का काम करता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को इलाज के लिए जीएमसीएच, बेतिया ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा सभी पहलुओं की जांच जारी है।

मृतक की मां मुमताज खातून ने आरोप लगाया कि घटना से एक दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था और इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक और तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts