Homeबिहारबेतियाचनपटिया विधायक ने सबेयां कला विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की...

चनपटिया विधायक ने सबेयां कला विद्यालय का किया निरीक्षण, शिक्षा व्यवस्था की सराहना

-

देशवाणी
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, सबेयां कला का निरीक्षण चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी ने अंगवस्त्र एवं हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से पठन-पाठन, शैक्षिक गतिविधियों एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कक्षाओं के सुव्यवस्थित संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्होंने छात्रों को मन लगाकर अध्ययन करने तथा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उनमें से ही भविष्य के डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तैयार होंगे।

विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षिक वातावरण और विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों को आधुनिक एवं सुविधासंपन्न बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने विद्यालय के इको क्लब के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर शिक्षिका मेरी आडलीन, गीता कुमारी, लक्की कुमारी, नीतू मिश्रा, सोनी कुमारी, श्वेता कुमारी तथा शिक्षक दिनेश कुमार, संतोष कुमार, जीतेंद्र कुमार, संजीत कुमार, अखिलेश कुमार, अवनीश त्रिवेदी, मो. अनश, मो. अमीर सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts