Homeबिहारजयसिंहपुर मे राजकीय डिग्री कॉलेज,तुरकौलिया का बुधवार को होगा उद्घाटन, तैयारी का...

जयसिंहपुर मे राजकीय डिग्री कॉलेज,तुरकौलिया का बुधवार को होगा उद्घाटन, तैयारी का जायजा लेने पहुंचे डीडीसी व डीईओ।

-

देशवाणी। आशा कुमारी
मोतिहारी।
तुरकौलिया प्रखंड क्षेत्र के जयसिंहपुर स्थित रामउग्रह सिंह कुशवाहा उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन बुधवार को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को डीडीसी प्रदीप कुमार व जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरि ने कॉलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीईओ ने कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल दुर्गेश मणि तिवारी से उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि उद्घाटन कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सके। बताया जा रहा है कि यह कॉलेज प्रखंड क्षेत्र का इकलौता डिग्री कॉलेज है, जिसके शुरू होने से आसपास के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब स्थानीय स्तर पर ही स्नातक की पढ़ाई संभव हो सकेगी, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।कॉलेज के उद्घाटन को लेकर क्षेत्र के छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। छात्र-छात्राएं लंबे समय से इस कॉलेज के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि कॉलेज के संचालन से शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी और क्षेत्र का शैक्षणिक विकास तेज होगा।
मौके पर बीईओ जितेंद्र कुमार, विद्यालय के हेडमास्टर नवीन कुमार पांडेय, शिक्षक डॉ. विनय कुमार सिंह, आनंद भारती, रामकिशोर सिंह, जिया कमाल, शिक्षक नेता अरविन्द कुमार पाण्डेय, शिक्षक वाहिद लतिफ तथा पूर्व मुखिया दिलीप यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उद्घाटन समारोह को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर से सहयोग का आश्वासन दिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts