HomeUncategorizedनौतन में दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण, पठन-पाठन में लापरवाही पर विभागीय...

नौतन में दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण, पठन-पाठन में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

देशवाणी ।आकाश कुमार।

नौतन। विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सोमवार को विधायक प्रतिनिधि एवं विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ बबलू तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) रियाज अहमद ने प्रोजेक्ट कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कठैया एवं बुनियादी विद्यालय, तेल्हुआ का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यालयों में पठन-पाठन, साफ-सफाई, अनुशासन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिक्षकों के साथ बैठक कर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार उर्फ बबलू ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक निती अंथोनी से विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने विद्यालय परिसर में स्वच्छता और बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

बीईओ रियाज अहमद ने कहा कि विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अनिल कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular