Homeबिहारबेतिया बड़ा रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा,...

बेतिया बड़ा रमना मैदान में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रशासनिक तैयारी प्रारंभ

-

Bettiah| अवधेश शर्मा|

जिला पदाधिकारी ने सभी तैयारी समय पूर्व पूरी करने का निर्देश, उत्कृष्ट कर्मियों एवं गुड सेमरिटन को प्रशासन करेगा सम्मानित।

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 का मुख्य समारोह की प्रशासनिक तैयारी प्रारंभ हो गई है। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में बैठक कर समारोह की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजन की विस्तृत समीक्षा की गई तथा सम्बंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपर्युक्त बैठक में झंडोत्तोलन, विभिन्न समिति गठन, राष्ट्रगान, ध्वनि विस्तारक यंत्र, मंच एवं राष्ट्रीय ध्वज की व्यवस्था, बैंड पार्टी, साफ-सफाई, ई-आमंत्रण पत्र, महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्वच्छता-सफाई, मेडिकल टीम, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम के लाइव प्रसारण, मीडिया में प्रकाशन, परेड, फैंसी मैच, विधि-व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह सम्बंधित सभी तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर लें। उन्होंने कहा कि मंच, राष्ट्रीय ध्वज तथा महादलित टोलों में झंडोत्तोलन सहित सभी व्यवस्था उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को समन्वय के साथ समारोह को भव्य, अनुशासित एवं गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों तथा सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले गुड सेमरिटन को स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मानित करने की कार्रवाई की जाए। उपर्युक्त बैठक में नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनील कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर विकास कुमार व अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts