HomeUncategorizedजीवधारा में नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ

जीवधारा में नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ का शुभारंभ

रामजानकी मंदिर परिसर में कलश यात्रा के साथ हुआ आयोजन

माला सिन्हा

पीपराकोठी : जीवधारा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय श्री शतचण्डी महायज्ञ शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी. विधि-विधान से निकाली गई कलश यात्रा में सबसे आगे शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु चल रहे थे. उनके पीछे कुँवारी कन्याएं और महिलाएं कलश लिए हुए थीं. कलश यात्रा जीवधारा से शुरू होकर मधूछापरा, पंडितपुर, वीरछपरा, बलथरवा और पीपराकोठी से होते हुए चांदसरैया स्थित मतवाली नदी तट पहुंची. यहां आचार्य पंडित आशुतोष दत्त पराशर और महामहिम दत्त पराशर के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद यात्रा मोहनापुल और अड्डा बाजार से होते हुए यज्ञ स्थल लौटी, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद कलश स्थापना की गई. महायज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि यह श्री शतचण्डी महायज्ञ का 25वां वर्ष है. नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन का संचालन क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि श्रद्धालुओं के लिए संत-महात्माओं के प्रवचन, भजन-कीर्तन, रासलीला, झूला और विभिन्न खेल-तमाशों का भी आयोजन किया गया है.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular