HomeUncategorizedजीआरपी का पीएसआई रिश्वत के आरोप में निलंबित

जीआरपी का पीएसआई रिश्वत के आरोप में निलंबित

Bettiah | पवन कुमार|

नरकटियागंज। नरकटियागंज जीआरपी में पदस्थापित एक प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को रिश्वत आरोप में निलंबित कर दिया गया है। उपर्युक्त कार्रवाई वरीय रेल पुलिस अधीक्षक ने किया है। निलंबित प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज रेल थाना में पदस्थापित राजेश कुमार बताये गये है। इस सम्बंध में रेल एसपी ने एक पत्र निर्गत किया है। जिसमें बताया है कि रेल थाना में पदस्थापित पुअनि राजेश कुमार मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। किन्तु उसे थाना हाजत में नहीं रखकर स्टेशन परिसर स्थित पुराना थाना में रखा। उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपये रिश्वत मांगा। हालाकि गिरफ्तार युवक के परिजनों ने पुअनि के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल कर दिया। ऑडियो की जांचोपरांत पुअनि की आवाज की पुष्टि हो गई। तत्पश्चात् रेल एसपी ने राजेश कुमार पीएसआई को निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि धूमनगर का एक युवक मोबाइल दुकान से चोरी का मोबाइल खरीदा, जैसे ही मोबाइल में उसने सिम डाला, उसके कुछ देर बाद रेल थाना से उसके मोबाइल पर फोन गया। युवक तुरंत थाना आया और दुकानदार का भी नाम बता दिया। इसके बाद थाना में बैठा लिया गया, लगभग घंटा 6 घंटा तक युवक पुलिस थाना में बैठा रहा। इसके बाद परिजन को बुलाया गया और छोड़ने के लिए रिश्वत की राशि मांगी गई

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular