spot_img
Wednesday, July 8, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के...

मोतिहारी केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार

-

Motihari | अमृता वर्मा|

मोतिहारी। साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।फर्जी बैंक कर्मी बनकर लोगों से ऑनलाइन केवाईसी कराने के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।दोनों अभियुक्तों को अलग-अलग स्थानों से दबोचा गया है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एक महिला ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि उसके मोबाइल नंबर पर कॉल कर खुद को पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी बताया गया।कॉल करने वाले ने ऑनलाइन केवाईसी अपडेट नहीं कराने पर बैंक खाता बंद करने की धमकी दी।ठगों के झांसे में आकर पीड़िता ने व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए “PNB ONE” नामक एपीके फाइल को डाउनलोड कर लिया।इसके बाद साइबर अपराधियों ने मोबाइल हैक कर खाते से 98 हजार रुपये की निकासी कर ली।मामले की जाँच के दौरान साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लिया।इस संबंध में साइबर थाना कांड संख्या 94/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार आरोपियों में मझौलिया के माधोपुर निवासी सुनील कुमार एवं रामगढ़वा के आमदेई निवासी गुड्डू कुमार शामिल हैं।छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक मुन्नाज आलम,दारोगा शिवम सिंह व पु.अ.नि. सौरभ कुमार आजाद शामिल रहे।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक या एपीके फाइल पर भरोसा न करें।

Two Cyber Criminals Arrested In Motihari For Duping Woman Of Ninety Eight Thousand Rupees On Pretext Of KYC Update

URL Slug : bihar-motihari-cyber-crime-police-arrest-two-fraudsters-pnb-kyc-apk-file-bank-fraud

Tagline : Motihari Cyber Police, arrested two fraudsters, hacked a woman’s phone, fake PNB APK file, withdrew ninety eight thousand rupees,

Related articles

Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts