spot_img
Tuesday, February 24, 2026
HomeBig Breakingदेखिये, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नई दिल्ली में यात्री कितनी दुआएँ...

देखिये, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नई दिल्ली में यात्री कितनी दुआएँ दे रहे

-

SHABD,Delhi, October 21, 

Synopsis : दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के मद्देनज़र रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया।

अक्टूबर 21, नई दिल्ली: 

video- PB SHABD

दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के मद्देनज़र रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने अमृत भारत ट्रेन की बोगियों का निरीक्षण किया और यात्रियों से सीधे बातचीत भी की।

रेल मंत्री ने कहा, “दीपावली और छठ महापर्व हैं, और इन मौकों पर यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है। रेलवे ने देश के प्रमुख स्टेशनों पर बेहतर होल्डिंग एरिया, टिकट काउंटर, स्वच्छ शौचालय, और फर्स्ट एड की व्यवस्था की है, ताकि यात्रियों को कोई असुविधा न हो।”

यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्थाओं की सराहना की। एक यात्री ने कहा, “मैं रेलवे, RPF और दिल्ली पुलिस का धन्यवाद करता हूं। पिछले 30 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि बिना किसी धक्का-मुक्की के हम आराम से ट्रेन में बैठे हैं। यह बदलाव सराहनीय है।” छठ जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर रेलवे की यह सक्रियता और सुधार यात्रियों के विश्वास को और भी मज़बूत कर रही है।

वीडियो कैप्शन: अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री

New Delhi Railway Minister Ashwini Vaishnaw visited New Delhi Station SHABD,Delhi, October 21,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts