spot_img
Monday, March 9, 2026
HomeBig Breakingनेपाल में बालेंद्र शाह की आंधी : राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिला...

नेपाल में बालेंद्र शाह की आंधी : राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी को मिला ऐतिहासिक बहुमत, केपी शर्मा ओली की करारी हार

-

प्रतिनिधि सभा की 165 प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली सीटों में से पार्टी को 122 पर जीत हासिल हुई है।

नेपाल में रैपर से राजनेता बने और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह का, अगला प्रधानमंत्री बनना तय है।

SHABD,NSD Delhi, March 9,

नेपाल में रैपर से राजनेता बने और पिछले वर्ष सितंबर में जेन-जी़ आंदोलन के प्रमुख चेहरे बालेंद्र शाह का अगला प्रधानमंत्री बनना तय है। उनकी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल की है। पार्टी को प्रतिनिधि सभा में प्रत्यक्ष निर्वाचन वाली 165 सीटों में से 122 सीट मिली हैं और तीन सीटों पर वह आगे चल रही है। नेपाल में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा चुनावी बहुमत है। निर्वाचन आयोग ने अब तक 165 सीटों में से 159 के परिणामों की घोषणा कर दी है। अंतिम चुनाव परिणाम आने वाले दिनों में आने की संभावना है, जिसमें आनुपातिक प्रतिनिधित्व से निर्वाचित सीटें भी शामिल होंगी। 35 वर्षीय बालेंद्र शाह ने चार बार नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके और सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के.पी.शर्मा ओली को लगभग 50 हजार मतों से हराया है।

Nepal | rapper-turned-politician and a prominent face of the Zen-Zi movement in September last year, Balendra Shah, is set to become the next Prime Minister.

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts