spot_img
Thursday, July 16, 2026
Homeबिहारबेतियानरकटियागंज : ननकार मोतिहारी गांव में भीषण अगलगी, दो मवेशी मरे, हजारों...

नरकटियागंज : ननकार मोतिहारी गांव में भीषण अगलगी, दो मवेशी मरे, हजारों की संपत्ति खाक

-

Bettiah| रवि मिश्रा|

नरकटियागंज। शिकारपुर थाना क्षेत्र के ननकार मोतिहारी गांव में रविवार की देर रात अगलगी की घटना घटी है। इस घटना में दो मवेशियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि घर में रखे साइकिल, खाद, अनाज, कपड़े और घरेलू उपयोग के अन्य सभी जरूरी सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गये। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़ित परिवार को संभलने और घर से सामान निकालने का मौका तक नहीं मिल सका।

मिली जानकारी के अनुसार, ननकार मोतिहारी गांव के निवासी गुड्डू महतो के घर में देर रात अचानक आग लग गयी। आशंका जतायी जा रही है कि मवेशियों के लिए पास जल रहे घूर (कचरे की ढेर) से निकली चिंगारी के कारण यह आग लगी है। लोग कुछ समझ पाते तब तक देखते ही देखते तेज लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

देर रात घर से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर अफरा तफरी मच गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पायी। ग्रामीणों के प्रयास के कारण आग को पड़ोस के अन्य घरों में फैलने से रोक लिया गया। जिससे गांव में एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ग्रामीण एकजुट नहीं होते, तो नुकसान का दायरा और बड़ा हो सकता था। घटना के बाद से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की पुष्टि करते हुए स्थानीय उप मुखिया गुलरेज अख्तर ने बताया कि घटना बेहद दुखद है। मामले की जानकारी अंचलाधिकारी और शिकारपूर पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता और आर्थिक सहयोग दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इधर सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि अगलगी की सूचना प्राप्त हुई है। हलका कर्मचारी को जांच और नुकसान के आकलन के लिए मौके पर भेजा गया है। रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को नियमसंगत हर संभव सरकारी मदद और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts