spot_img
Thursday, July 16, 2026
Homeबिहारमोतिहारीदस अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चस्पाया इश्तहार

दस अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चस्पाया इश्तहार

-

Motihari | माला सिन्हा|

पिपराकोठी। स्थानीय थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दस आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए उनके घरों पर न्यायालय द्वारा जारी इश्तहार का विधिवत तामिला कराया।

पुलिस अधिकारियों ने संबंधित गांवों में पहुंचकर आरोपियों के घरों पर इश्तहार चस्पाया तथा निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित होने की चेतावनी दी।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चकरदेय गांव के वारंटी लखिन्द्र राय, जितेंद्र राय, हरिंद्र राय एवं लालबाबू राय के विरुद्ध इस्तिहार तामिल किया गया है। इसके अलावा हथियाही गांव के राहुल कुमार, कमलेश पंडित और विकेश पंडित सहित कुल दस लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।

उन्होंने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। यदि संबंधित आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts