Motihari |आशा कुमारी|
खाता संख्या 597 और खेसरा संख्या 1351 की भूमि पर अतिक्रमण हटाने से जुड़ा है मामला
सभी अतिक्रमणकारियों को आठ अक्टूबर 2026 तक कब्जा हटाने का दिया गया सख्त निर्देश
मोतिहारी।पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया अंचल कार्यालय ने अतिक्रमण हटाने को लेकर 17 लोगों को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी किया है। मामला तुरकौलिया थाना संख्या 100 के अंतर्गत खाता संख्या 597 और खेसरा संख्या 1351 की भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित है।इस संबंध में अतिक्रमण वाद संख्या 04/2023-24 संचालित है। अंचल कार्यालय के अनुसार, संबंधित लोगों को पूर्व में प्रपत्र-1 एवं प्रपत्र-2 के माध्यम से नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
अंतिम चेतावनी पाने वालों में छोटेलाल प्रसाद, धर्मेंद्र साह, अरशद आलम, लखन प्रसाद, प्रमोद कुमार, नीरज कुमार, शंकर प्रसाद, सुमित्रा देवी, ब्रज प्रसाद, ओमप्रकाश साह, रामाधार सिंह, शालो कुंवर, अनिल सिंह, वैद्यनाथ प्रसाद, शिवाजी प्रसाद, मुकेश कुमार और हरेंद्र सिंह शामिल हैं।
अंचल अधिकारी ने सभी संबंधित लोगों को 8 अक्टूबर 2026 तक अतिक्रमण हटाकर इसकी सूचना अधोहस्ताक्षरी को देने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।नोटिस 30 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।
English heading : Final warning to 17 encroachers in Turkaulia, possession must be removed by October 8
slug url : motihari-turkaulia-encroachment-notice-final-warning-october-8
tagline : Motihari, Turkaulia news, encroachment removal, final warning, administration action, Deshvani updates, East Champaran,



