14.99 करोड़ की परियोजना को मंज़ूरी–
पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी स्थित प्रसिद्ध मोतीझील के सौंदर्यीकरण और पर्यटक सुविधाओं के विकास हेतु 14 करोड़ 99 लाख 88 हजार 400 रुपए की परियोजना को पर्यटन विभाग, बिहार, पटना से प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है।

प्रथम किस्त के रूप में 4 करोड़ की राशि स्वीकृत-
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत इस योजना पर कार्य आरंभ करने के लिए चार करोड़ रुपए की प्रथम किस्त की राशि जारी करने की भी अनुमति प्रदान की गई है।
परियोजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा-
पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के विशेष सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार इस परियोजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की देखरेख में किया जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित कार्य-
इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत झील तट पर पर्यटकों की सुविधा और आकर्षण बढ़ाने के लिए कई निर्माण एवं विकास कार्य प्रस्तावित हैं, जैसे–
- बहुउद्देशीय हॉल एवं रेस्टोरेंट
- नवनिर्मित घाट एवं व्यू प्वाइंट
- आधुनिक शौचालय ब्लॉक
- आकर्षक प्रवेश द्वार
- लैंडस्कैपिंग एवं सौंदर्यीकरण
- एमईपी (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग) सेवाएँ
12 माह में पूर्ण होने की संभावना-
पर्यटन विभाग के अनुसार मोतीझील के झील–तट के पर्यटन विकास कार्यों को अगले एक वर्ष अर्थात लगभग 12 माह में पूरा कर लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
यह परियोजना पूर्ण होने के बाद मोतिहारी का मोतीझील क्षेत्र न सिर्फ़ स्थानीय पर्यटकों के लिए, बल्कि पूरे बिहार और देश के यात्रियों के लिए भी एक बड़ा आकर्षण केंद्र बन सकता है।
Motihari | Tourism development will happen on the banks of Motijheel – The administrative approval has been given to the plan of 14.99 crores.