spot_img
Thursday, June 25, 2026
Homeबिहारबेतियाबेतिया में शराब कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर...

बेतिया में शराब कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, दारोगा और चौकीदार घायल

-

Bettiah | अवधेश शर्मा|


छापेमारी के दौरान अचानक भड़के ग्रामीण

बेतिया के साठी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बारी टोला गांव में मंगलवार शाम पुलिस टीम को शराब कारोबार की सूचना मिली। टीम ने छापेमारी कर चार लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया और उसका वीडियो बना रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद महिलाएं और अन्य ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।


मोबाइल तोड़कर पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला

हमलावरों ने दारोगा नितेश कुमार का गला दबाने की कोशिश की, जिससे वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें बचाने पहुंचे चौकीदार विनोद यादव और रामबाबू कुमार की भी पिटाई की गयी। पुलिस का आरोप है कि हमलावरों ने दारोगा का मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया और तोड़ दिया।


दो आरोपित गिरफ्तार, कई अब भी फरार

पुलिस ने मौके से वीरेंद्र साह और प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है। FIR में वीरेंद्र साह, उसके भाई उपेंद्र साह, बेटा रुकेश साह, अशोक साह का नाबालिग बेटा, उपेंद्र साह की पत्नी उर्मिला देवी, दीपक साह की पत्नी सीमा देवी सहित पांच-छह अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।

SDPO जयप्रकाश सिंह ने बताया

“पुलिस पर हमले के मामले में FIR दर्ज कर ली गयी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी हो रही है।”


गंभीर धाराओं में केस दर्ज, छापेमारी जारी

दारोगा नितेश कुमार ने घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों पर शराब भंडारण और बिक्री, सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Bettiah | Attack on Police During Raid Against Liquor Traders in Sathi, Sub-Inspector and Watchman Injured

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts