spot_img
Monday, January 5, 2026
Homeबिहारमोतिहारीपंकज कुमार मंटू के बिहार प्रदेश जदयू "किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ" के...

पंकज कुमार मंटू के बिहार प्रदेश जदयू “किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ” के सचिव बनने पर दल के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ

-

निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।

मोतिहारी। पंकज कुमार सिंह मंटू के बिहार प्रदेश जदयू “किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ” के सचिव बनने पर दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं। दल के नेताओं ने आशा व्यक्त की है कि उनकी मेहनत से संगठन को और मज़बूती मिलेगी।

ज्ञातव्य है कि बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने पूर्वी चम्पारण के कोटवा, अमवा निवासी जदयू के कर्मठ नेता पंकज कुमार सिंह मंटू को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

पंकज सिंह मंटू को मनोनयन पत्र सौंपते प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार।

मनोनयन पत्र में प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने लिखा है कि

आपके अनुभव और पार्टी के प्रति आपकी निष्ठा को देखते हुए आपको बिहार प्रदेश जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया जाता है।

साथ ही यह भी लिखा गया है कि

संगठन को मजबूत, धारदार और गतिशील बनाने में आपकी सक्रिय भूमिका अपेक्षित है। मुझे आशा ही नहीं, पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी सार्थक भूमिका से पार्टी को नया आयाम देने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

श्री मंटू के मनोनयन पर जदयू की मंजू देवी, गणेश सिंह, कुणाल पटेल, अरविंद तिवारी, दिनेश चंद्र प्रसाद, बबन कुशवाहा, सचिन सिंह, जितन पटेल, रूपेश सिंह, सुधीर सिंह, बब्बू श्रीवास्तव, राजकिशोर ठाकुर, पूर्व विधायक रजिया खातून, पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, रंजन पटेल, शहजाद आलम, सुनील भूषण ठाकुर, रणधीर सिंह, शकील अंसारी, बृजकिशोर साह और ब्रज मोहन गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ और बधाई दी हैं।

Disclaimer- There is no clear Date and ref. No. on the appointment letter.

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल रेलवे परिसर में ठंड से बचाव के लिए अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
02:46
Video thumbnail
रक्सौल | रेलवे परिसर में अस्थायी आश्रय स्थल का हुआ शुभारंभ, 3 January 2026
00:47
Video thumbnail
शगुन साड़ी शोरूम’ बना रक्सौल की पहली पसंद 30 December 2025
01:22
Video thumbnail
रक्सौल | बेहतर परिधानों की तलाश में ‘शगुन साड़ी शोरूम’ बना लोगों की पहली पसंद30 December 2025
01:32
Video thumbnail
83 किलोग्राम गांजा के साथ पिकअप वाहन जब्त, एक युवक हिरासत में, 28December 2025
00:57
Video thumbnail
भारत-नेपाल सीमा पर अंतरराष्ट्रीय मिलावटी तेल तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ़्तार 27 December
02:04
Video thumbnail
25December 2025
01:09
Video thumbnail
ISRO launches BlueBird Block-2 satellite on LVM3-M6, PBSHABD, 24 December
00:26
Video thumbnail
‘संस्कृति के सोपान’ के लिए प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ को मिला ‘सत्याग्रह सम्मान–2025’, 21 December 2025
01:47
Video thumbnail
सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश सिराज एनकाउंटर में ढेरPBSHABD, 21 December 2025
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts