spot_img
Friday, May 8, 2026
HomeBreakingमहिला सशक्तीकरण: शिक्षिका माता ने सुपुत्री को बनाया सुयोग्य, काजल राज बनीं...

महिला सशक्तीकरण: शिक्षिका माता ने सुपुत्री को बनाया सुयोग्य, काजल राज बनीं BPSC अधिकारी

-

Motihari Raxaul women Empowerment TodayBigNews by अनिल कुमार।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) : भारत-नेपाल सीमा से सटे बिहार के रक्सौल शहर की बेटी काजल राज ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

रक्सौल की बेटियाँ कर रहीं बन रही मिशाल-

यहां की बेटियाँ मिशाल कायम कर कर रही हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में आंदोलन व बहश- मुबाहिशों से अलग खुद कुछ करके दिखा रहीं है। ताकि नारियों को प्रेरणा मिले।

यहां की बेटियाँ माइल स्टोन कायम कर रही हैं। ये महिला सशक्तीकरण की दिशा में आंदोलन व बहश- मुबाहिशों से अलग खुद कुछ करके दिखा रहीं है। ताकि नारियों को प्रेरणा मिले।

नरक्सौल के ही ब्लॉक रोड निवासी व्यवसायी महेश प्रसाद गुप्ता और सबिता देवी की पुत्री रिया राज ने भी सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 

शिक्षिका मां और पुलिस अधिकारी पिता की बेटी ने किया कमाल-

काजल के इस सफर में उनके माता-पिता का अहम योगदान रहा। उनकी मां अनीता कुमारी एनपीएस माई स्थान मौजे विद्यालय में शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता अर्जुन राउत बिहार पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पढ़ाई के अनुकूल माहौल और अपनी मेहनत के बल पर काजल ने यह मुकाम हासिल किया।

परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल-

काजल की इस सफलता पर उनके घर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। मध्य विद्यालय रेलवे के प्रधानाध्यापक गोपाल प्रसाद ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र से बेटियों का आगे बढ़ना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

काजल की प्रेरणादायक प्रतिक्रिया-

अपनी सफलता पर काजल ने इसे माता-पिता और शिक्षकों का आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा,

“यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की है। मैं आगे भी मेहनत करूंगी और समाज की सेवा में योगदान दूंगी।”

Women Empowerment: Teacher Mother Made Daughter Capable, Kajal Raj Became a BPSC Officer

यह भी पढ़ें-

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19
Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts