spot_img
Thursday, July 9, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में पीडीएस डीलरों का आंदोलन जारी, पटना में अनशन पर बैठे...

रक्सौल में पीडीएस डीलरों का आंदोलन जारी, पटना में अनशन पर बैठे बुजुर्ग की बिगड़ती तबीयत पर आक्रोश

-

सरकार की अनदेखी पर डीलरों में रोष, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

रक्सौल। अनिल कुमार।

बिहार फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर रक्सौल में पीडीएस डीलरोॉ ने आंदोलन शुरू कर दिया है। राशन वितरण को अपनी मांग पूरी होने तक बाधित कर दिया है।

अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में और पिछले 13 दिनों से पटना के गर्दनीबाग में आमरण अनशन पर बैठे पीडीएस विक्रेता अंबिका यादव के समर्थन में, मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों ने संयुक्त बैठक कर उक्त निर्णय लिये।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी और राशन वितरण पूरी तरह बाधित रहेगा।

डीलरों की मुख्य मांगें

बैठक की अध्यक्षता कर रहे रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष सर्वदेव राय ने बताया कि डीलरों की मुख्य मांगें इस प्रकार हैं:

  1. झारखंड सरकार की तर्ज पर बिहार में भी डीलरों को ₹300 प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाए।
  2. डीलरों को ₹30,000 का मासिक मानदेय दिया जाए।
  3. 2001 के कंट्रोल ऑर्डर के तहत मृत विक्रेताओं के परिवार को अनुकंपा का लाभ मिले।
  4. साप्ताहिक अवकाश लागू किया जाए।
  5. निलंबित डीलरों को पुनः बहाल किया जाए।
  6. राज्य खाद्य निगम के गोदाम से नेट वेट के आधार पर खाद्यान्न की आपूर्ति हो।
  7. 5 साल पुरानी पॉस मशीनों को 5G तकनीक वाली नई मशीनों से बदला जाए।

डीलरों ने सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

बैठक में उपस्थित डीलरों ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पटना में अनशन पर बैठे बुजुर्ग डीलर अंबिका यादव की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। इस स्थिति को लेकर डीलरों में गहरा आक्रोश है।

सरकार को सौंपा गया ज्ञापन

बैठक के बाद डीलरों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द उनकी मांगों को नहीं मानती, तो हड़ताल जारी रहेगी, जिससे राशन वितरण पूरी तरह बाधित रहेगा।


फोटो: पीडीएस डीलरों का आंदोलन जारी, राशन वितरण रहेगा बाधित। फोटो- देश वाणी

PDS Dealers’ Protest Continues in Raxaul. Ration Distribution to Remain Disrupted,

PDS Dealers’ Protest Continues in Raxaul, Anger Over Deteriorating Health of Elderly Protester on Hunger Strike in Patna.

“In response to the call by the Bihar Fair Price Dealers Association, PDS dealers in Raxaul have launched a protest. They have halted ration distribution until their demands are met.”

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts