Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में रामभवन राम बजाज शोरूम का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया...

रक्सौल में रामभवन राम बजाज शोरूम का हुआ शुभारंभ, विधायक ने किया उद्घाटन

-

Motihari| अनिल कुमार|

विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच फीता काटकर किया प्रतिष्ठान का शुभारंभ।

संचालक अमित कुमार ने कहा- बजाज की गाड़ियों, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस के लिए अब नहीं जाना होगा मोतिहारी।

रक्सौल। शहर के मुख्य पथ पर लक्ष्मीपुर के समीप बुधवार को एक भव्य कार्यक्रम के बीच रामभवन राम बजाज बाइक एजेंसी का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा फीता काटकर बजाज शोरूम का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे विधायक व अन्य अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि रक्सौल में बड़े-बड़े ब्रांड्स के शोरूम खुलने से इसका प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्र के नागरिकों को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रतिष्ठान से लोगों को विश्वस्तरीय सेवाएं मिलेंगी।

रामभवन राम बजाज के संचालक अमित कुमार ने बताया कि बजाज की सभी बाइक यहां उपलब्ध रहेंगी। अब ग्राहकों को बजाज कंपनी की सेवाओं के लिए मोतिहारी जाने पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

रक्सौल में ही बजाज की गाड़ियां, स्पेयर पार्ट्स और सर्विस की सुविधा मिलेगी, जहां अनुभवी मैकेनिकों द्वारा सर्विसिंग की जाएगी। मौके पर कृष्णा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि अजय पटेल, राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, इंजीनियर जितेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, डॉ. स्वयंभू शलभ और प्रो. नरेंद्र किशोर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 Motihari | Ramjivan Ram Bajaj Bike Showroom Inaugurated In Raxaul By MLA Pramod Kumar Sinha

English URL : Motihari Raxaul ramjivan-ram-bajaj-bike-showroom-inaugurated-laxmipur-raxaul-mla-pramod-sinha

Tag : Raxaul News, East Champaran, Bajaj Bike Showroom Opening, MLA Pramod Kumar Sinha, Amit Kumar Bajaj, Raxaul Business News

Related articles

Bihar

Latest posts