spot_img
Thursday, May 21, 2026
HomeBreakingरामगढ़वा में बाइक सवार चचेरी दो बहनों की मौत, भाई व कार...

रामगढ़वा में बाइक सवार चचेरी दो बहनों की मौत, भाई व कार ड्राइवर भी घायल

-

Motihari/Raxaul/ today’s Breaking news/ Aaj ki taaja Kabar/Recent Nepal Boarder update

बाइक पर ट्रिपल लोडिंग है कितना खतरनाक

रक्सौल से अनिल कुमार की रिपोर्ट।

पूर्वी चम्पारण जिले में रक्सौल के रामगढ़वा थना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चचेरी दो बहनों की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए हैं। एक ही बाइक पर दो महिला समेत तीन लोग सवार थें।

यह दुघटना मंगलवार देर शाम को सुगौली- रक्सौल एन-एच पर रामगढ़वा में हुई है।

बाइक चालक उन महिला मृतकों के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं जिस कार से टक्कर हुई, उसका चालक भी घायल हो गया है। घाटनास्थल से मिले वीडियो मे दिख रहा है कि कार का एयरबैग खुल गया है। वहां उपस्थित लोग चिल्ला रहे हैं- कार वाला जिंदा है।

नोट- वीडियो का अधिकांश भाग जानबूझकर ब्लर (धुंधला) किया गया है। क्योंकि वे देखने में ठीक नहीं थें।

सुगैली-रक्सौल पथ में सड़क दुर्घटना। चचेरी दो बहनों की मौत, दो घायल। फोटो व वीडियो- देश वाणी।

यह हादसा तब हुआ जब वे मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाई व चचेरी दो बहने घर लौट रहे थे और एक कार से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार रक्सौल के रामगढ़वा इलाके के रेशमा देवी प्रोजेक्ट कन्या गर्ल्स हाई स्कूल के पास मंगलवार की देर शाम एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो चचेरी बहनों, ममता कुमारी और शोभा कुमारी की मौत हो गई।

जबकि उनका भाई राजकुमार यादव बुरी तरह घायल हो गया। घटना के समय तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, जब रक्सौल की तरफ से आ रही एक कार से उनकी मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर हो गयी।

इस टक्कर से ममता कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी बहन शोभा कुमारी ने भी कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। राजकुमार यादव, जो कि मोटरसाइकिल चला रहा था, गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस पहुँची-

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल राजकुमार यादव को अस्पताल भेजा और दोनों मृत लड़कियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजे जाने की तैयारी शुरू की।

मृतकों व घायलों की पहचान-

मृतकों की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के आंध्रा/ अंधरा पकही गांव के निवासी के रूप में हुई है। घायल राजकुमार यादव विजय यादव का पुत्र है, जबकि उसकी सगी बहन शोभा कुमारी और चचेरी बहन ममता कुमारी थीं। राजकुमार यादव छठ पर्व की खरीदारी के लिए बहनों को लेकर रामगढ़वा बाजार आया था। घर लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

घटना ने छठ पर्व के नहाय-खाय की संध्या पर पूरे इलाके को शोकाकुल कर दिया है।

जनकारी देते  हुए थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि मृतक महिलाओं में शोभा कुमारी  व सीमा कुमारी हैं,जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। जबकि घायल राजकुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है।

घायल कार चालक के बारे में खबर प्रसारित करने तक आधिकारिक या पुष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। मिलते ही खबर अपडेट हो जाएगी।

Tragic Road Accident Claims Lives of Two Cousin Sisters, in Ramgadahwa east champara Bihar 2 Young Men Severely Injured. Photo- DeshVani – मेतिहारी / रक्सौल की ताजा खबर के लिए today’s Motihari Aaj ki taaja Khabar

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts