HomeUncategorized47 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय रक्सौल में रक्षाबंधन उत्सव, भाईचारे और एकता...

47 वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय रक्सौल में रक्षाबंधन उत्सव, भाईचारे और एकता का संदेश

रक्सौल। अनिल कुमार।

सामाजिक संगठनों और संदीक्षा सदस्यों ने जवानों को बांधी राखी-

४७वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के मुख्यालय परिसर में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक संगठन सीमा जागरण मंच के सदस्य और वाहिनी के संदीक्षा सदस्य उपस्थित बलकर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

कमांडेंट और अधिकारीगण की उपस्थिति में हुआ आयोजन-

इस कार्यक्रम में कमांडेंट श्री संजय पाण्डेय, वाहिनी के अन्य अधिकारी, सीमा जागरण मंच के प्रदेश सह-संपर्क प्रमुख टी.एस. विश्वा सहित संगठन के कई सदस्य और बलकर्मी मौजूद थे।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित-

आयोजन के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों को आगामी ७९वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में १३ से १५ अगस्त तक “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने का आग्रह किया गया। सभी को अपने घरों में तिरंगा फहराने और तिरंगे के साथ सेल्फ़ी लेकर निर्दिष्ट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्थानीय पदाधिकारियों और छात्राओं की रही विशेष भागीदारी-

इस मौके पर सीमा जागरण मंच के विभाग संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रजत कुमार सर्राफ़, खंड अध्यक्ष जय करण गुप्ता तथा कई छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular