spot_img
Thursday, May 21, 2026
HomeBreakingरक्सौल हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी की मांग

रक्सौल हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी की मांग

-

रक्सौल | अनिल कुमार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा बिहार सरकार से मांगी गई जमीन उपलब्ध होते ही रक्सौल हवाई अड्डे के निर्माण और विकास कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राधिकरण ने शिक्षाविद् डॉ. (प्रो.) स्वयंभू शलभ को ईमेल के माध्यम से जानकारी दी है कि राज्य सरकार से भूमि मांगी गई है, लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं कराई गई है।

हाल ही में प्राधिकरण द्वारा भेजे गए मेल में यह भी बताया गया कि उड़ान योजना 5.2 के तहत छोटे विमानों (2B श्रेणी) के लिए बोली लग चुकी है। भविष्य में इस हवाई अड्डे का विस्तार 3C श्रेणी के विमानों की उड़ान के अनुकूल किए जाने की योजना है।

डॉ. शलभ ने नगर एवं जिला प्रशासन से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की, ताकि हवाई अड्डे के संचालन और प्रबंधन से संबंधित सभी शर्तें पूरी कर इसे प्राधिकरण को सौंपा जा सके। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उत्तर बिहार और भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी यह हवाई अड्डा बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। सीमावर्ती क्षेत्र में हवाई संपर्क मजबूत होने से व्यापार, पर्यटन और आपातकालीन सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। प्रशासनिक स्तर पर अब जरूरी है कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना जल्द साकार हो सके।

फोटो: रक्सौल हवाई अड्डे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी की मांग

Related articles

Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts