spot_img
Wednesday, June 10, 2026
HomeBreakingभारत-नेपाल संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा और चुनावी समन्वय...

भारत-नेपाल संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में सीमावर्ती सुरक्षा और चुनावी समन्वय पर हुई सहमति

-

रक्सौल।अनिल कुमार।

स्थानीय एकीकृत चेकपोस्ट (आईसीपी) स्थित सभागार में बुधवार को भारत-नेपाल संयुक्त समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के वरिष्ठ प्रशासनिक और सुरक्षा अधिकारियों ने सीमावर्ती सुरक्षा, तस्करी की रोकथाम तथा बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान समन्वय को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।


दोनों देशों के शीर्ष अधिकारी हुए शामिल-

बैठक में भारत की ओर से पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, एस. सुब्रमण्यम (उप महानिरीक्षक, एसएसबी बेतिया), संजय पांडेय (कमांडेंट, 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल), स्वर्ण प्रभात (पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी) सहित एसएसबी और जिला प्रशासन के कई अधिकारी उपस्थित थे।
वहीं, नेपाल की ओर से तोय नारायण सुबेदी (सी.डी.ओ., जिला परसा), अंजनी कुमार पोखरेल (डी.आई.जी., ए.पी.एफ., ब्रिगेड-03, भण्डारा, चितवन) सहित नेपाल पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।


चुनावी शांति और सीमाई सुरक्षा पर मुख्य जोर-

बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीमा पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने, तस्करी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण, असामाजिक तत्वों की पहचान, तथा सूचना आदान-प्रदान के बेहतर तंत्र पर चर्चा की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चुनावी माहौल के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय या अवांछित घटना न घटे।


महानिरीक्षक निशीत कुमार उज्ज्वल का दो दिवसीय दौरा संपन्न-

सीमान्त मुख्यालय एसएसबी पटना के महानिरीक्षक (आईजी) निशीत कुमार उज्ज्वल, भा.पु.से. का 47वीं वाहिनी एसएसबी रक्सौल में दो दिवसीय दौरा संपन्न हुआ।
उन्होंने पहले वाहिनी मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया, पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, और बाद में सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया।

सम्मेलन में उन्होंने जवानों को सीमाई सुरक्षा, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, चुनावी अवधि में चौकसी और जनता से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों की व्यक्तिगत समस्याओं को भी सुना और मनोबल ऊँचा बनाए रखने की सलाह दी।


सीमा पर निगरानी और तालमेल बढ़ाने पर सहमति-

बैठक के उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईजी निशीत कुमार उज्ज्वल ने कहा कि भारत और नेपाल के सुरक्षा बल एक साथ समन्वयित रूप से कार्य करेंगे, ताकि चुनाव के दौरान किसी भी अवांछित घटना या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके।

उन्होंने बताया कि दोनों देशों की फोर्स सीमाई क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने, मित्रवत संबंध बनाए रखने, और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा सुरक्षा बल और जिला प्रशासन के बीच निरंतर संपर्क और सामंजस्य बनाए रखा जाएगा ताकि किसी भी आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।


शांति और सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता-

बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने इस बात पर सहमति जताई कि चुनावी अवधि में पारदर्शिता, शांति, आपसी सहयोग और सीमाई सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।


अधिकारियों का स्वागत

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी गण का सर्वप्रथम जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण सौरभ जोरवाल के द्वारा स्वागत किया गया।

मुख्य विषयों पर बनी सहमति-

बैठक के दौरान मुख्य रूप से बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर दोनों तरफ से सहमति जताई गई:

• भारत नेपाल सीमा को सुदृढ़ बनाना।

• सीमा क्षेत्र पर बिहार में लागू शराब बंदी के नियमों का अनुपालन कराना।

• सीमा क्षेत्र के आसपास के इलाकों में दोनों तरफ से विधि व्यवस्था पूर्ण रूप से चौकस रखना।

• आसूचनाओं का आदान-प्रदान करना।

• केमिकल ड्रग्स, क्रिमिनल एक्टिविटी, स्मगलिंग एवं अवैध सामग्रियों के आवाजाही को प्रतिबंधित करना।

• सभी संवेदनशील रास्तों पर कड़ी नजर रखना तथा लगातार निगरानी बनाए रखना।

• सीमा पर शांति सुरक्षा एवं घुसपैठ पर रोक लगाना।

• जाली करंसी और अवैध असलहा पर कड़ाई से रोक लगाना।

संयुक्त गश्ती और सघन चौकसी पर जोर-

इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमा पर एसएसबी तथा पुलिस के साथ-साथ नेपाल पुलिस की संयुक्त रूप से गश्ती बढ़ाने पर जोर दिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों देश के बॉर्डर पर सघन चौकसी बरतने पर सहमति तथा सामंजस्य के साथ-साथ पहल करने का निर्णय लिया गया।

बैठक का समापन-

इस प्रकार दोनों देशों के बीच आज की बैठक सभी मुद्दों पर आम सहमति के साथ सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

बैठक में शामिल अधिकारी-

बैठक के दौरान नेपाल की तरफ से सीडीओ परसा एवं बारा जिला, पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा बगहा के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

फोटो, वीडियो: भारत-नेपाल संयुक्त समन्वय समिति की बैठक संपन्न
कैप्शन: सीमावर्ती सुरक्षा और चुनावी समन्वय पर हुई विस्तृत चर्चा

Motihari Raxaul Agreement was reached on border security and electoral coordination in the meeting of the India-Nepal Joint Coordination Committee.

Related articles

Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts