spot_img
Wednesday, April 29, 2026
HomeBreakingRaxaul Accident News : घने कोहरे में भारत आ रहे तेल टैंकर...

Raxaul Accident News : घने कोहरे में भारत आ रहे तेल टैंकर व नेपाल जा रहे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर, ड्राइवर घायल

-

रक्सौल। अनिल कुमार।
भारत-नेपाल को जोड़ने वाली आइसीपी बाइपास रोड पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी। एक तेल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घंटों तक यातायात बाधित रहा।

घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, ट्रक लोहे की प्लेट लेकर नेपाल जा रहा था, जबकि तेल टैंकर नेपाल से भारत की ओर आ रहा था। घने कोहरे के कारण दोनों वाहन चालकों को सामने से आते वाहन नहीं दिखे और सीधी टक्कर हो गयी।

नेपाली तेल टैंकर व ट्रक में आमने- सामने की टक्कर। फोटो- देश वाणी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया राहत कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही हरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को अस्पताल भेजा। पुलिस ने तेल टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है।

यातायात प्रभावित, लोगों ने की सुरक्षा उपायों की मांग

इस भीषण हादसे के बाद कुछ समय तक आइसीपी बाईपास रोड पर यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

(Captain : कोहरे में भारत-नेपाल आइसीपी बाइपास रोड पर भीषण सड़क हादसा का दृश्य फोटो- देश वाणी)

Road Accident in Raxaul: Head-on Collision Between Oil Tanker Coming to India and Truck Going to Nepal in Dense Fog, Driver Injured.

A major road accident occurred on the ICP Bypass Road, which connects India and Nepal, on Friday morning due to dense fog.

A head-on collision between an oil tanker and a truck left the truck driver seriously injured. Traffic remained disrupted for hours after the accident.

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts