spot_img
Wednesday, June 17, 2026
HomeBreakingसाइबर गैंग के सरगना यश पांडेय की तलाश में पटना में छापेमारी,...

साइबर गैंग के सरगना यश पांडेय की तलाश में पटना में छापेमारी, ‘BOSS’ style में 8055 नंबर वाली स्कोडा कार जब्त

-


आनंदपुरी के यमुना अपार्टमेंट में छिपे होने की सूचना पर साइबर थाना मोतिहारी की टीम की रेड-

पूर्वी चम्पारण पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात मोतिहारी बेस्ड साइबर नेटवर्क को जड़ से उखाड़ फेंकने को दृढ़ संकल्प दिख रहे हैं। इसी का नतीजा है कि इस गिरोह शामिल अपराधी रोज़ गिरफ़्तार हो रहे हैं या कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में पटना में भी मोतिहारी पुलिस ने छापेमारी की है।

पुलिस को सूचना मिली कि अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का सरगना यश पांडेय पटना के बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी मोहल्ले के यमुना अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद साइबर थाना मोतिहारी की टीम अनुसंधानकर्ता मुमताज आलम के नेतृत्व में तुरंत पटना पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से वहां छापा मारा। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही यश पांडेय अपना ठिकाना बदलकर फरार हो गया


‘8055’ नम्बर की स्कोडा कार जब्त, गैंग की पहचान बताती है यह गाड़ी

छापेमारी के दौरान अपार्टमेंट के बाहर एक स्कोडा कार संदिग्ध हालत में मिली। इस कार का नंबर “8055” था, जो कि गैंग के ‘बॉस’ की पहचान का प्रतीक माना जा रहा है। पुलिस ने इस गाड़ी को जब्त कर लिया है और इसके रजिस्ट्रेशन, इंजन और चेचिस नंबर की जांच की जा रही है। शक है कि इस कार को साइबर ठगी से कमाए गए पैसों से खरीदा गया है।


एक व्यक्ति हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और यश पांडेय की लोकेशन का पता लगाया जा सके।


गिरोह का नेटवर्क फैला हुआ है कई राज्यों में

इस गिरोह का नेटवर्क सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि दिल्ली तक फैला हुआ है। पुलिस के मुताबिक इस गैंग में करीब 200 युवक शामिल हैं, जिनकी उम्र आमतौर पर 25 से 30 वर्ष के बीच है। इससे पहले 16 जून को पटना और मोतिहारी के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी, जिसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से हथियार, 30 लाख रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए थे।

अब तक कुल आठ लोग जेल भेजे जा चुके हैं, दो ने कोर्ट में सरेंडर किया है और आठ आरोपितों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।


पुलिस की आगे की रणनीति

गिरोह के मास्टरमाइंड यश पांडेय की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार जुटी हुई हैं। डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि कोर्ट में कुर्की और इश्तेहार की कार्रवाई के लिए अर्जी दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


यह कार्रवाई साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक अहम कड़ी है, जिसमें तकनीक का गलत इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने वाले नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश हो रही है।

Motihari | Raid in Patna in Search of Cyber Gang Leader Yash Pandey, Skoda Car with ‘8055’ (BOSS) Number Seized

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts