spot_img
Wednesday, June 17, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल : बैंक से पीएम आवास की किस्त निकालने आयी महिला से...

रक्सौल : बैंक से पीएम आवास की किस्त निकालने आयी महिला से उड़ाया 49 हजार रुपये

-

Raxaul| अनिल कुमार|

उच्चके ने छल से उड़ाए रुपये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


पीएम आवास योजना की राशि निकालने आई थी महिला-

रक्सौल के मेन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला से 49 हजार रुपये की ठगी हो गई।
पीड़िता मंतुरा देवी, वार्ड संख्या 7, अहिरवाटोला की निवासी हैं। वे प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त के रूप में मिली 1 लाख रुपये की राशि में से पैसे निकालने बैंक आई थीं।


बैंक में फॉर्म भरवाने के बहाने की गयी ठगी-

मंतुरा देवी के अनुसार, बैंक में मौजूद एक अजनबी युवक से उन्होंने फॉर्म भरवाने में मदद ली। बैंक कर्मियों ने उन्हें बताया कि एक बार में अधिकतम 49 हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं, इसलिए उन्होंने वही राशि निकाली।
बैंक से बाहर निकलते ही उसी युवक ने रुमाल में लिपटे कागज का लालच देकर उनसे रुपये ले लिए और तेजी से भाग गया।


सीसीटीवी में उचक्के की तस्वीर हुई कैद-

सीसीटीवी में उचक्के की तस्वीर।

महिला के शोर मचाने पर बैंक अधिकारियों और रक्सौल थाना पुलिस को सूचना दी गयी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। फुटेज में उचक्का युवक साफ तौर पर दिख रहा है। उसने बैंक काउंटर से कोई लेनदेन नहीं किया, सिर्फ फॉर्म भरवाया और फिर महिला से रुपये लेकर फरार हो गया।


पुलिस कर रही है जांच, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद-

थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया

“सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी।”
पीड़िता मंतुरा देवी ने कहा कि उन्हें बड़ी मुश्किल से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। इस पैसे से वे पक्का घर बनवाने की उम्मीद कर रही थीं, लेकिन ठगी के बाद उनके सपनों को गहरा झटका लगा है।

Motihari | Raxaul| ₹49,000 stolen from a woman who came to the bank to withdraw the PM Awas Yojana installment.

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts