spot_img
Friday, July 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के आनंदपुरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, टोटो चालक अमित गिरफ्तार,...

मोतिहारी के आनंदपुरी में देह व्यापार का भंडाफोड़, टोटो चालक अमित गिरफ्तार, मोबाइल में युवतियों की तस्वीरें

-

देश वाणी। अमृता वर्मा।

मोतिहारी के बेलबनवा मोहल्ला स्थित एक किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार के संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शातिर बदमाश अमित कुमार को गिरफ्तार किया है, जो टोटो चालक के रूप में काम करता था। गिरफ्तार अमित मूल रूप से डुमरियाघाट के सेमुआपुर का निवासी है और वर्तमान में बेलबनवा स्थित मुनमुन झा के मकान में किराये पर रहकर इस अनैतिक धंधे को संचालित कर रहा था। पुलिस की छापेमारी के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य और कुछ युवक-युवतियां भागने में सफल रहे।

नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि अमित युवतियों को अपने जाल में फंसाकर उनकी तस्वीरें खींच लेता था। इसके बाद उन तस्वीरों के जरिए भय और दबाव बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। पुलिस ने उसके पास से आठ हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन ज़ब्त किया है। मोबाइल की जांच में दर्जनों युवतियों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें उसने अपने चंगुल में फंसा रखा था। मामले को लेकर एक पीड़िता ने अमित सहित सोहेल, कंचन और सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से इस काले धंधे में संलिप्त हैं। आरोपियों ने जबरदस्ती उसकी तस्वीर खींचकर उसे इस दलदल में धकेला था। वह अपनी फोटो डिलीट कराने के लिए अमित के ठिकाने पर पहुंची थी, तभी पुलिस की टीम ने दबिश दी। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि इन आरोपियों को किसी भी कीमत पर न छोड़ा जाए, क्योंकि इन्होंने कई लड़कियों का जीवन बर्बाद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Motihari | Prostitution racket busted in Anandpuri under town PS. Toto driver Amit arrested; pictures of young women found on mobile phone.

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts