spot_img
Monday, May 18, 2026
Homeबिहारबेतियामझौलिया : चम्पारण की धरती से निशांत कुमार की 'सद्भाव यात्रा' की...

मझौलिया : चम्पारण की धरती से निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत, जौकटिया में फूलों से हुआ स्वागत

-

Bettiah | अनिल कुमार शर्मा|

मझौलिया। निशांत कुमार ने रविवार को चम्पारण की ऐतिहासिक धरती से अपनी बहुप्रतीक्षित ‘सद्भाव यात्रा’ की औपचारिक शुरुआत की। मझौलिया के जौकटिया पहुँचने पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और खुदाई मशीन से फूलों की वर्षा कर उनका भव्य अभिनंदन किया।

इस दौरान पूरा क्षेत्र उत्साह और ऊर्जा से सराबोर दिखा। सद्भाव रथ पर सवार निशांत कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार महात्मा गांधी ने चम्पारण से सत्य और संघर्ष का बिगुल फूँका था, उसी प्रेरणा से वे भी यहाँ से भाईचारा और आपसी सौहार्द का संदेश लेकर निकले हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में एकता और सकारात्मकता लाने के लिए सभी का सहयोग अनिवार्य हैं। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ भी इसमें शामिल हुईं। उन्हें देखकर निशांत कुमार अपने रथ से नीचे उतरे और उनके बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं व सुझावों को सुना। जौकटिया में इस सफल कार्यक्रम के बाद उनका काफिला हरिवाटिका बेतिया के लिए प्रस्थान कर गया। इस मौके पर अरशद अली, शत्रुघ्न कुशवाहा, मदन पटेल, असलम खान, जयनारायण राम, देवनारायण राम, अशोक पटेल और नियाज अहमद सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Related articles

Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts