HomeUncategorizedमेहसी में दो ऑटो स्पेयर दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा...

मेहसी में दो ऑटो स्पेयर दुकानों पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में बाइक के नकली पार्ट्स ज़ब्त

Motihari | आशा कुमारी|

विश्वकर्मा ऑटो सेंटर और शुभम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर से भारी मात्रा में नकली पार्ट्स ज़ब्त।

 पुलिस टीम को देखकर दोनों दुकानों के संचालक संदीप कुमार और शुभम साह मौके से भागने में रहे सफल

 कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ला के आवेदन पर मेहसी थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले के मेहसी थाना क्षेत्र में नकली ऑटो स्पेयर पार्ट्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। प्राप्त सूचना के आधार पर कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्टेट बैंक रोड स्थित दो दुकानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली बाइक पार्ट्स बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, होंडा और टीवीएस कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ला को सूचना मिली थी कि मेहसी की कुछ दुकानों में नकली पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई। सबसे पहले टीम ने स्टेट बैंक रोड स्थित विश्वकर्मा ऑटो सेंटर में छापा मारा, जहां दुकान मालिक संदीप कुमार मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में होंडा और टीवीएस के नकली स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए।

इसके बाद टीम ने पास ही स्थित शुभम मोटरसाइकिल रिपेयरिंग सेंटर में छापेमारी की। यहां भी दुकान संचालक शुभम साह पुलिस को देखकर फरार हो गया। इस दुकान से भी बड़ी संख्या में नकली बाइक पार्ट्स ज़ब्त किए गए। पुलिस बरामद सामान को कब्जे में लेकर थाने ले गई है। इस मामले में कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर धीरज शुक्ला के आवेदन पर मेहसी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी दल में दारोगा ऐनुल हक समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Motihari: Police raid two auto spare shops in Mehsi, massive quantity of fake bike parts seized

Slug URL

Motihari police-raid-two-auto-spare-parts-shops-seized-fake-bike-parts-mehsi

Tag Line

Motihari Crime News, Mehsi Police Station, Fake Auto Parts Raid, Honda TVS Spares, East Champaran Police Action,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular