spot_img
Friday, July 17, 2026
Homeबिहारबेतियापनियहवा बॉर्डर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440 लीटर शराब ज़ब्त, तस्कर फरार

पनियहवा बॉर्डर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440 लीटर शराब ज़ब्त, तस्कर फरार

-

Bettiah | संदीप चित्रांश|

मदनपुर-बगहा मार्ग पर दिल्ली कैंप के समीप घेराबंदी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली से 440.640 लीटर शराब की गयी ज़ब्त।

मद्य निषेध प्रभारी प्रमोद कुमार के अनुसार, वाहन नंबर के जरिए मालिक व धंधेबाजों को चिह्नित करने की कार्रवाई जारी।

बगहा । मद्य निषेध विभाग की टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पनियहवा बॉर्डर के समीप एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त की है। कार्रवाई के दौरान चालक और तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। विभाग ने वाहन को ज़ब्त कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त सूचना के अनुसार, रविवार देर शाम मद्य निषेध विभाग को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा के पनियहवा बॉर्डर के रास्ते शराब की बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर मद्य निषेध विभाग की टीम ने मदनपुर-बगहा मार्ग पर सघन जांच अभियान चलाया और बिहार सीमा क्षेत्र स्थित दिल्ली कैंप के पास संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर उसकी तलाशी ली।

जांच के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुल 440.640 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की गई। हालांकि, पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और तस्कर वाहन छोड़कर भाग निकले। मद्य निषेध बगहा प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि ज़ब्त शराब और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य अभियुक्तों की पहचान की जा रही है।

Bettiah | Bagaha: Over 440 liters of liquor seized from tractor-trolley near Paniahwa border, smugglers escape

Slug URL

Bettiah four-hundred-forty-liters-liquor-seized-tractor-trolley-paniahwa-border-bagaha

Tag Line

Bagaha Liquor Seizure, Paniahwa Border Check, Bihar Prohibition Department, UP Bihar Border Smuggling, West Champaran Police Action

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts