spot_img
Tuesday, June 23, 2026
HomeBreakingमोतिहारी : ट्रक पर लदी थी गिट्टी, नीचे गुप्त चैबर से मिली...

मोतिहारी : ट्रक पर लदी थी गिट्टी, नीचे गुप्त चैबर से मिली 214 कार्टन ब्रांडेड शराब, चालक भी गिरफ्तार

-

LatestNewsमोतिहारी|निखिल विजय कुमार सिंह|



पूर्वी चम्पारण जिले में मेहसी थाना क्षेत्र के भीमलपुर गाँव में पुलिस ने सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की। सूचना मिली थी कि गाँव में एक गिट्टी लदे दस चक्का ट्रक संदिग्ध स्थिति में खड़ा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कदम उठाया।

जहॉं ट्रक में बने एक विशेष बॉक्स (चैंबर) से 214 पेटी ब्रांडेड क़ीमती शराब जब्त की गयी। कुल शराब की मात्रा 1926 लीटर बतायी जा रही है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर उसके चालक को गिरफ़्तार कर लिया है।

पूर्वी चम्पारण की मेहसी थाने की कार्रवाई। Photo- deshVani

214 पेटी शराब ट्रक से जब्त-

पुलिस टीम ने एसआई सुबोध सिंह और सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुँचकर जब ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें बने एक विशेष बॉक्स से 214 पेटी क़ीमती अंग्रेज़ी शराब जब्त की गई। कुल शराब की मात्रा 1926 लीटर बताई जा रही है।


चालक ने किया शराब लदे होने का स्वीकार-

ट्रक चालक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि ट्रक पर भारी मात्रा में अवैध शराब लदी हुई थी और उसे जल्द ही अनलोड किया जाना था। ट्रक का नंबर BR 01G 9770 है।


चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त-

पुलिस ने ट्रक चालक रामबाबू दास को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर जुनैदा गाँव का निवासी है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।


माफियाओं पर होगी आगे की कार्रवाई

प्रभारी डीएसपी चकिया मोहिबुल्ला अंसारी और थानाध्यक्ष शानू गौरव ने बताया –

“इस मामले में शामिल शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।”


Motihari: Truck Loaded with Gravel Had 214 Cartons of Branded Liquor Hidden in Secret Chamber Below; Driver Arrested in Mehasi

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts