spot_img
Tuesday, March 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीढाका गांधी चौक के समीप मार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग,...

ढाका गांधी चौक के समीप मार्केट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख हुआ

-

SHABD,मोतिहारी, March 10,

ढाका (पूर्वी चंपारण) : ढाका गांधी चौक के समीप स्थित एक मार्केट के दूसरे तल्ले में मंगलवार को अचानक भीषण आग लग गई। इस अगलगी की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मिली सूचना के अनुसार, आग मार्केट के अंदर स्थित ड्राई फ्रूट्स के एक गोदाम में लगी थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सारा कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ते की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक गोदाम के अंदर रखा ड्राई फ्रूट्स का बड़ा स्टॉक जल चुका था। अगलगी के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन करने में जुटी है।

Motihari | massive fire broke out in a warehouse near Dhaka’s Gandhi Chowk, burning goods worth lakhs to ashes. SHABD,मोतिहारी, March 10,

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts