spot_img
Thursday, June 18, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार गहने लूटे

मोतिहारी में अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी को गोली मार गहने लूटे

-

तुलसी चौक के पास अपराधियों का तांडव

मोतिहारी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी चौक के पास सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

बाइक सवार तीन अपराधियों ने आभूषण व्यवसायी कृष्णा साह को गोली मारकर घायल कर दिया और लाखों के अनुमानित सोना-चांदी से भरे बैग को लूटकर फरार हो गये।

पैर में गोली लगने से जख्मी, नर्सिंग होम में भर्ती

घटना में गोली व्यवसायी कृष्णा साह के पैर में लगी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

एसपी और डीएसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा
सूचना मिलते ही सदर 2 डीएसपी जितेश कुमार पांडेय और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार दलबल के साथ नर्सिंग होम पहुंचे। अधिकारियों ने घायल व्यवसायी से पूरी घटना की जानकारी ली।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लूटे गए गहनों की सही कीमत का पता नहीं चल सका है। व्यवसायी ने केवल इतना बताया कि झोले में सोना और चांदी के आभूषण रखे हुए थे।

एसआईटी का गठन, जल्द खुलासा का दावा

इस गंभीर लूटकांड की जांच के लिए सदर 2 डीएसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि बहुत जल्द इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

दुकान बंद कर लौट रहे थे घर

जानकारी के अनुसार, कृष्णा साह मूल रूप से भेड़िहरवा गांव के निवासी हैं और उनकी आभूषण की दुकान छतौनी मठिया में है। रोज की तरह सोमवार की रात भी वे दुकान बंद कर आभूषण से भरा झोला लेकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी बीच तुलसी चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। झोला छीनने का प्रयास किया गया और विरोध करने पर उनके पैर में गोली मार दी गई। अपराधी झोला लेकर मौके से फरार हो गए।


Motihari | Jewellery Businessman Krishna Sah Shot, and Robbed, Near Tulsi Chowk, under Mufassil PS

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts