spot_img
Saturday, April 25, 2026
Homeबिहारमोतिहारीएसएसबी व पुलिस ने नेपाल के दो नागरिकों को 6 लाख 77...

एसएसबी व पुलिस ने नेपाल के दो नागरिकों को 6 लाख 77 हजार नेपाली करेंसी के साथ गिरफ्तार किया

-

Motihari | Ghorasahan| संवाददाता|

संयुक्त जांच के दौरान मिली बड़ी सफलता
आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों पर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को झरौखर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई के दौरान दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से छह लाख सतहत्तर हजार नेपाली रुपये नगद बरामद हुए।

थानाध्यक्ष ने दी जानकारी-

थानाध्यक्ष मो. असलम ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मुनफ अंसारी और शाब्बीर अली के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के निवासी बताए जाते हैं। पूछताछ के दौरान उन्होंने रुपये के स्रोत और उद्देश्य के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त मुहिम जारी
सूत्रों के अनुसार झरौखर थाना क्षेत्र में एसएसबी के साथ मिलकर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया। उनके पास पाए गए भारी मात्रा में नेपाली मुद्रा को लेकर अब पुलिस सूत्रों की जांच जारी है।
पहले भी मिली थी सफलता
थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते तीन दिनों में पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद करने के साथ तीन अन्य नेपाली नागरिकों को भी गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा है।
जांच दल में थानाध्यक्ष मो. असलम, अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और एसएसबी के जवान प्रमुख रूप से शामिल थे।

Motihari | Ghorasahan|SSB and police arrested two Nepali citizens with 6 lakh 77 thousand Nepali currency

Motihari Ghorasahan SSB and police arrested two Nepali citizens with 6 lakh 77 thousand Nepali currency

Related articles

Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31
Video thumbnail
21 April 2026
00:18
Video thumbnail
Raxaul | SHO हेमंत सिंह ( IPS) 21 April 2026
02:01
Video thumbnail
Motihari Sadar SDM निशांत सिहारा जॉंच करने पहुंचे कोटवा प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 21 April 2026
00:28
Video thumbnail
सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 22-23 अप्रैल को वायुसेना-अभ्यास, ट्रैफिक रूट डायवर्ट,PBSHABD,
01:30
Video thumbnail
PBSHABD
00:36

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts