Homeबिहारमोतिहारीविश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

विश्व साइकिल दिवस पर मोतिहारी में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली

-


मोतिहारी समाहरणालय परिसर से हुई रैली की शुरुआत

विश्व साइकिल दिवस के मौके पर पूर्वी चंपारण जिले में मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत मोतिहारी समाहरणालय परिसर से हुई, जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मतदाता जागरुकता रैली।

अधिकारियों की रही उपस्थिति-

इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद थे।


बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग-

साइकिल रैली में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी ने पूरे उत्साह और जोश के साथ रैली में भाग लेकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।


जिला निर्वाचन कार्यालय और अन्य संस्थाओं की रही भूमिका-

इस रैली का आयोजन जिला निर्वाचन कार्यालय के तत्वाधान में किया गया। इसके साथ ही जिला साइकिल एसोसिएशन पूर्वी चंपारण और जिला शिक्षा विभाग ने भी इसमें सहयोग किया।


सचिव सिद्धार्थ वर्मा की रही महत्वपूर्ण भूमिका-

साइकिल एसोसिएशन के सचिव श्री सिद्धार्थ वर्मा ने इस आयोजन में अहम भूमिका निभाई और रैली को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया।


रैली का उद्देश्य-

इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवन के लिए साइकिल चलाने के महत्व को बताना था।


Motihari | Cycle Rally from district Collectorate premises Organised on World Bicycle Day to Promote Voter Awareness.

Related articles

Bihar

Latest posts