spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी चीनी मिल के पूर्व सुपरवाइज़र मशहूर गजल गायक गंगानाथ सिंह के...

मोतिहारी चीनी मिल के पूर्व सुपरवाइज़र मशहूर गजल गायक गंगानाथ सिंह के निधन पर शोक की लहर

-

गायक श्रीनाथ सिंह व कैराना घराना के आमीर खाँ के शिष्य राम सिंह से ली थी संगीत की शिक्षा

निखिल विजय सिंह की रिपोर्ट।

मोतिहारी। जिले के मशहूर गजल गायक और मोतिहारी चीनी मिल के पूर्व सुपरवाइज़र गंगानाथ सिंह के निधन से उनके चहेतों व खासकर संगीत जगत से जुड़े लोग गहरे शोक में हैं।

मशहूर गायक गंगानाथ सिंह की अंतिम प्रस्तुति। देशवाणी।

78 वर्षीय श्री सिंह का शुक्रवार को शहर के बरियारपुर स्थित चीनी मिल इंजीनियर्स क्वार्टर स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कैराना घराने के मशहूर शास्त्रीय गायक राम सिंह से संगीत की शिक्षा ली थी।

Singer गंगानाथ सिंह की फाइल फोटो। देश वाणी।

संगीत जगत के अलावा जिले की बड़ी हस्तियां भी मर्माहत-

संगीत जगत के लोग उनके अचानक चले जाने से मर्माहत हैं ही, लिहाजा दूसरे क्षेत्र से जुड़े जिले की बड़ी हस्तियां भी, इस धटना को सुनकर बेहद दुखी हैं। क्योंकि उनके बारे कहा जाता है कि उनसे जो भी, एक बार ही क्यों न मिला हो, उनका मुरीद हो गया।

संगीत साधना में समर्पित उनका जीवन-

केसरिया के कढ़ान बैरिया निवासी श्री सिंह ने चीनी मिल से सेवानिवृत्ति के बाद बरियारपुर क्वार्टर में रहकर संगीत साधना को अपना जीवन समर्पित कर दिया था। बाद में व्यास के रूप में उन्होंने ईश्वर भक्ति और भजन गायन के माध्यम से हजारों लोगों का दिल जीता।

निधन पर शोक व्यक्त करनेवाले संगीत से जुड़ी शख्सियतें-

उनके निधन पर ठुमरी गायक रामचंद्र साह, नामचीन भोजपुरी गायक प्रमोद दुबे, हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के स्थानीय प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अमर कुमार, विनय कुमार, म्यूजिक कंपोजर रंजन सहाय, संगीत शिक्षक कुंदन वत्स, बनारस घराने के गायक अनुराग मिश्रा, गजल गायक गिरीश श्रीवास्तव, बनारस घराने के तबलावादक दीपेन्द्र मिश्रा, शिक्षिका सुष्मिता, गायक रामयश पाण्डेय, तबला वादक दीपक कुमार, गायक दीपक तिवारी, तबलावादक संजय पांडेय, जीएम साउंड कुमार संजय, तबलावादक नागेंद्र सिंह, विनय परिहार, गायक सह कवि अंजनी अशेष, पियानो प्लेयर जगजीत, रिंटू, इंद्रदेव सिंह, गणेश गुप्ता, व्यास दीनेश सिंह, गायक अरुणजी, सोनू नाल, कीबोर्ड प्लेयर सुधीर जी, अरुण जी, रमना बस के मालिक प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह, रूद्रा होटल के मालिक सोनू सिंह सहित कई लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

गायक श्रीनाथ सिंह व कैराना घराना के आमीर खाँ के शिष्य राम सिंह से ली संगीत की शिक्षा-

गायक सिंह ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा शास्त्रीय गायक श्रीनाथ सिंह से ली। बाद में कैराना घराने के लिजेंड शास्त्रीय गायक आमीर खाँ के शिष्य राम सिंह से संगीत व लय ताल की बारीकियां सीखीं।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts