देश वाणी। निखिल सिंह ।
मोतिहारी।
मोतिहारी, 29 सितंबर 2026। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में कारखाना निरीक्षणालय, मोतिहारी अंचल द्वारा M/s IOCL POL Terminal, Motihari एवं IOCL LPG Bottling Plant, Motihari के संयुक्त परिसर में श्रमिकों एवं प्रबंधन के साथ “श्रमिक संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को श्रम कानूनों, कार्यस्थल पर सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रावधानों तथा सुरक्षित कार्य-पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यस्थल पर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
कार्यक्रम में श्री आशीष भरत, Inspector of Factories, Motihari ने श्रमिकों एवं प्रबंधन को संबोधित करते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों में उत्पादन गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं, लेकिन श्रमिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना आवश्यक है।
उन्होंने श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर संभावित जोखिमों की पहचान करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का गंभीरता से पालन करने के लिए जागरूक किया।
Occupational Safety Code के प्रावधानों पर चर्चा
इस अवसर पर Occupational Safety, Health and Working Conditions Code, 2020 के अंतर्गत सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य दशाओं से संबंधित विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।
श्रमिकों को निर्धारित Personal Protective Equipment (PPE) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा Standard Operating Procedures (SOPs) एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति पर विशेष जोर
कार्यक्रम के दौरान अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकासी, विद्युत सुरक्षा, Permit to Work System, मशीनरी एवं उपकरणों का सुरक्षित संचालन तथा हाउसकीपिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की गई।
अधिकारियों ने बताया कि किसी भी असुरक्षित स्थिति अथवा कार्य-पद्धति की जानकारी मिलते ही संबंधित पर्यवेक्षक या अधिकारी को तत्काल सूचित किया जाना चाहिए, ताकि संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।
प्रबंधन और पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी भी महत्वपूर्ण
कार्यक्रम में प्रबंधन एवं पर्यवेक्षकीय अधिकारियों को भी उनके दायित्वों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि प्रतिष्ठान में सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं प्रभावी एवं कार्यशील रहें।
साथ ही श्रमिकों को नियमित सुरक्षा प्रशिक्षण, उपयुक्त PPE एवं आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारियों ने जताई सुरक्षित कार्य वातावरण की प्रतिबद्धता
कार्यक्रम में श्री राकेश कुमार वर्मा, Deputy General Manager (Terminal), श्री राम शंकर राय, Senior Manager (Terminal), श्री रूपेश कुमार, Manager (Plant), श्री अदनान अख्तर, Manager (LPG-Safety) एवं श्री बंटी कुमार, Sr. Operation Officer (Safety) सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रबंधन की ओर से श्रमिकों को सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
“सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी”
अधिकारियों ने कहा कि “सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।” श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच निरंतर संवाद, सहभागिता एवं सहयोग के माध्यम से सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।
श्रमिकों ने रखे सवाल और सुझाव
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों द्वारा सुरक्षा एवं कार्यस्थल से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न एवं सुझाव भी साझा किए गए। अधिकारियों ने श्रमिकों के सवालों पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने और श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य संदेश
“सुरक्षित श्रमिक, सुरक्षित कार्यस्थल और सुरक्षित उद्योग—हम सबकी साझा जिम्मेदारी।”



