spot_img
Friday, November 7, 2025
HomeBreakingश्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ : सभ्यता का विकास पाशविकता पर विवेकशीलता की...

श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान महायज्ञ : सभ्यता का विकास पाशविकता पर विवेकशीलता की विजय – आचार्य सुबोधमणि

-

Motihari/ Raxaul/आदापुर/ नकरदेई Today’s BigCulturalNews by बबिताशंकर गिरि

पूर्वी चंपारण के नकरदेई थाना क्षेत्र के राजस्व गांव नकरदेई में आचार्य सुबोध मणि त्रिपाठी ने कहा- सभ्यता की विकास यात्रा भौतिक सुख-साधनों और आविष्कारों से कहीं अधिक पाशविकता पर विवेकशीलता की विजय गाथा रही है। यहां पर श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह कथा सात दिवसीय है, जिसकी शुरुआत सोमवार को हुई थी और समापन शनिवार को होगा। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

पूर्वी चम्पारण /आदापुर के नकरदेई में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान सप्ताह। वीडियो- देश वाणी

नीलकंठ सदृश्य बन कुविचारों को कंठ से नीचे नहीं उतरने देना चाहिए

सभ्यता का विकास पाशविकता पर विवेकशीलता की विजय गाथा थी: पं. सुबोधमणि त्रिपाठी


भारत वह देश है, जहां से ज्ञान की मूल धारा नैसर्गिक रूप से प्रवाहित होती रही है और समूचा विश्व इससे आप्लावित होता रहा है। जब से सृष्टि की रचना हुई है, तब से इस भूमि पर ज्ञान सृजन हुआ है, और यह परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी प्रवाहित होती रही है। यह वही देश है जहां वेदों की रचना हुई, उपनिषद गढ़े गए, और श्रीमद्भागवत गीता जैसा बोध ग्रंथ रचा गया।

उक्त बातें पं. आचार्य सुबोधमणि त्रिपाठी ने श्रीमद्भागवत महापुराण कथा वाचन के दौरान कहीं। कथा वाचन के चतुर्थ दिवस उन्होंने कहा कि देश को विदेशी दासता से मुक्त हुए सात दशक बीत चुके हैं, लेकिन मानसिक दासता अभी भी बनी हुई है। सभ्यता की विकास यात्रा भौतिक सुख-साधनों और आविष्कारों से कहीं अधिक पाशविकता पर विवेकशीलता की विजय गाथा रही है।

उन्होंने समाज में बढ़ती कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दहेज प्रथा जैसी कुप्रथाएं आज भी समाज में गहरी जड़ें जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि समुद्र-मंथन से जब हलाहल विष निकला, तो महादेव ने उसे अपने कंठ में धारण किया और नीलकंठ कहलाए। इससे हमें सीख लेनी चाहिए कि दूसरों के कुविचारों को अपने भीतर प्रवेश नहीं करने देना चाहिए।

कथा आयोजन और श्रद्धालु

महायज्ञ आयोजन समिति के सदस्य विनोद गिरि ने बताया कि यह कथा सप्तदिवसीय है और शनिवार को इसका समापन होगा। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

इस कथा में ब्रजभूषण गिरि, शिव शंकर गिरि, यमुना पटेल, रामेश्वर कुशवाहा, श्लोक पटेल, शर्मा साह, सचिदानंद कुशवाहा, सुनील शर्मा, रामायण प्रसाद, रामनाथ प्रसाद, दिलीप गिरि सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Nakardei, East Champaran: Srimad Bhagwat Mahapuran Gyan Mahayagya Organized

Related articles

Video thumbnail
बिहार चुनाव 2025: शाम 5 बजे तक 63.18% मतदान दर्ज, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, 6 November 2025
01:56
Video thumbnail
मोतिहारी। अमित शाह की जनसभा में BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीता शर्मा, 6 November 2025
01:28
Video thumbnail
रक्सौल में निरहुआ रिक्सावाला, 6 November 2025
01:07
Video thumbnail
देखिये निरहुआ रिक्सावाला ने क्या कहा? रक्सौल में
02:57
Video thumbnail
रक्सौल में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व निरहुआ रिक्सावाला की हुंकार, 6 November 2025
05:41
Video thumbnail
6 November 2025
00:07
Video thumbnail
बेगूसराय | मनोज तिवारी बोले—बिहार में नीतीश ही मुख्यमंत्री चेहरा, PB SHABD, 5 November 2025
02:38
Video thumbnail
रक्सौल के एनडीए प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा का लड्डू से तौलकर भव्य स्वागत, 4 November 2025
00:18
Video thumbnail
दानापुर व दीधा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का रोड शो, PB SHABD, 3 November 2025
00:19
Video thumbnail
दुलारचंद यादव हत्याकांड, जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह व दो सहयोगी गिरफ्तार, PB SHABD, 2 November 2025
00:47

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts