spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeStateराज्यपाल ने भंग की पश्चिम बंगाल विधानसभा, आज अमित शाह के साथ...

राज्यपाल ने भंग की पश्चिम बंगाल विधानसभा, आज अमित शाह के साथ विधायी नेता का होगा चयन 

-

AIR, PBSHABD, May 8,

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच राज्य विधानसभा को औपचारिक रूप से भंग कर दिया गया है। राज्यपाल आरएन रवि ने संविधान के अनुच्छेद 174 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्तमान विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया।

Governor West Bengal Sri RN Ravi. Photo- AIR

वहीं, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज कोलकाता पहुंच रहे हैं। वे यहां नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें पार्टी के विधायी नेता (विधायक दल के नेता) का चयन किया जाएगा। 

इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं अमित शाह करेंगे और इसमें भाजपा के सभी नवनिर्वाचित विधायक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

राज्य के नये मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार, 9 मई को आयोजित किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इसी दिन कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य तैयारियां चल रही हैं। प्रशासनिक स्तर पर जरूरी बैठकें की जा रही हैं और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

Kolkata | West Bengal Governor RN Ravi dissolves Assembly, Amit Shah to hold meeting, party’s legislative leader to be selected today.

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts