spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहारबेतियाछपवा-बेतिया एनएच पर ठरेसरी चौक के पास बाइक और पिकअप की भिड़ंत,...

छपवा-बेतिया एनएच पर ठरेसरी चौक के पास बाइक और पिकअप की भिड़ंत, दो घायल

-

Bettiah| अवधेश शर्मा

मझौलिया। बेतिया-मोतिहारी मुख्य मार्ग एनएच-727 स्थित ठरेसरी चौक पर बुधवार को बाइक और पिकअप वाहन के बीच हुई सीधी भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घटना की सूचना डायल 112 और पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है और सड़क पर बाधित हुए यातायात को सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना वाहनों की तेज गति और असावधानी के कारण हुई।

पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ था, जिसे अब बहाल कर दिया गया है। पुलिस फिलहाल घायलों की पहचान करने का प्रयास कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts