spot_img
Saturday, June 27, 2026
HomeBig Breakingनेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद काठमांडू में हिंसा, भारत-नेपाल...

नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के बाद काठमांडू में हिंसा, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी

-

Motihari | Raxaul| अनिल कुमार|


काठमांडू में बवाल, सुरक्षाबल तैनात-

नेपाल सरकार द्वारा 26 प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए जाने के बाद राजधानी काठमांडू में विरोध-प्रदर्शन हिंसक हो उठा। प्रदर्शनकारियों ने फैसले को तानाशाही करार देते हुए विरोध जताया। हालात नियंत्रित करने के लिए नेपाल प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षाबल की तैनाती की है।

कौन-कौन से प्लेटफॉर्म्स पर लगी रोक-

प्रतिबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर, लिंक्डइन, सिग्नल और स्नैपचैट समेत कुल 26 सेवाएं शामिल हैं।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन सेवाओं का उपयोग केवल पंजीकृत खातों से ही किया जा सकेगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले अकाउंट्स बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट-

नेपाल की राजधानी से उपजे विरोध का असर सीमावर्ती इलाकों में भी दिखने लगा है। बीरगंज में आंदोलन की सूचना मिलने पर भारतीय क्षेत्र रक्सौल समेत आसपास की सीमा चौकियों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
एसएसबी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

व्यापार पर पड़ा सीधा असर-

रक्सौल के व्यापारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि नेपाल के व्यापारियों के साथ उनका संपर्क ज्यादातर व्हाट्सएप से होता था। ऑर्डर से लेकर भुगतान तक की चर्चा सोशल मीडिया के जरिये होती थी। अब यह पूरी तरह ठप हो गई है।

पारिवारिक रिश्तों पर भी असर-

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि भारत-नेपाल का रिश्ता केवल व्यापार का नहीं है, बल्कि “बेटी-रोटी” का भी है। दोनों देशों में परिवारों के बीच विवाह और रिश्ते होते हैं, जिनका संवाद अब बाधित हो गया है।

स्थिति और गंभीर होने की आशंका-

नेपाल में तेज हो रहे विरोध और सीमा क्षेत्र पर बढ़ती सतर्कता को देखते हुए हालात और जटिल हो सकते हैं। सीमा क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों ने नेपाल सरकार से अपील की है कि वह इस प्रतिबंध पर पुनर्विचार करे।


Motihari | Raxaul | Violence in Kathmandu After Social Media Ban in Nepal, Security Tightened on India-Nepal Border

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts