HomeBIHARमोतिहारीजोकियारी में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

जोकियारी में शराब बिक्री की सूचना पर छापेमारी, दो महिलाएं गिरफ्तार

रक्सौल।अनिल कुमार। शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 45.165 लीटर शराब बरामद की और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई जोकियारी गांव में हुई, जहां शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दो घरों में छापेमारी की।

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जोकियारी निवासी राजेश मुखिया एवं रमेश मुखिया के घर पर तलाशी ली गई। इस दौरान 7.44 लीटर अंग्रेजी शराब और 36 लीटर चुलाई शराब, कुल 43.44 लीटर शराब बरामद हुई। मामले में दोनों की पत्नी अनीता देवी एवं जीयन देवी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कांड संख्या 400/26 दर्ज किया गया है।

इधर, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ब्लॉक रोड से 1.725 लीटर नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ हरैया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी मुकेश दास, पिता मुख्तार दास, को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध थाना कांड संख्या 401/26 दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शराब की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular