HomeBIHARजिले के 90 अपराधियों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव, एसपी स्वर्ण प्रभात...

जिले के 90 अपराधियों पर सीसीए लगाने का प्रस्ताव, एसपी स्वर्ण प्रभात ने भेजी सूची, कुख्यात रहे कमरुद्दीन ऊर्फ ढोलकवा का नाम भी है शामिल

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी 
जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के 90 अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले लोगों के विरुद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) लगाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्तावित सूची में कुख्यात अपराधी रहे कमरुद्दीन अंसारी उर्फ ढोलकवा का नाम भी शामिल है।
कमरुद्दीन अंसारी हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मुरारपुर सरिसवा गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी मुरारपुर पंचायत की मुखिया है। पुलिस के अनुसार, कमरुद्दीन के खिलाफ रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कुल 29 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सीसीए लगाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव में धवही निवासी पप्पू यादव के पुत्र आलोक कुमार और शंकरसरैया प्रसौना निवासी कुमुद यादव का नाम भी शामिल है।
वहीं, शहर के कद्दावर नेता देवा गुप्ता के खिलाफ भी सीसीए लगाने का प्रस्ताव भेजा गया है। पुलिस की इस सूची में अलग-अलग थाना क्षेत्रों के ऐसे लोगों को शामिल किया गया है, जिनकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर है।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। ऐसे अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है, जिनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जा सकता है।
पुलिस की इस पहल से जिले के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच हलचल तेज हो गई है। सीसीए के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ने से चिह्नित लोगों पर कानून के अनुसार अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए जा सकेंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular