spot_img
Sunday, March 29, 2026
HomeBreakingढाका के गोरगाँवा में स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना को राजद नेता स्व....

ढाका के गोरगाँवा में स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना को राजद नेता स्व. बजरंगी नारायण ठाकुर के सुपुत्र डॉ मनीष ने दी 5 कट्ठा ज़मीन 

-

मोतिहारी। जिले के ढाका प्रखंड की जटवलिया पंचायत स्थित गोरगाँवा में जल्द ही एक स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना की जाएगी। इस स्वास्थ्य उपकेंद्र की स्थापना के लिए मशहूर चिकित्सक डॉ मनीष कुमार ने जमीन दान दी हैं।

राजद के वरिष्ठ नेता स्व. बजरंगी नारायण ठाकुर के पुत्र डा. मनीष कुमार ने 5 कट्ठा जमीन दान में दी है। इस ज़मीन की शीघ्र अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

 सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इस उपकेंद्र की स्थापना से इलाके के लोगों को इलाज में सुविधा होगी, और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सिविल सर्जन ने आगे बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले के कई प्रखंडों में 10 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की योजना पर भी विभागीय स्तर पर काम चल रहा है।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts