मोतिहारीः दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी के जीत पर खुशी जाहिर करते हुए बेतिया के भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से जेन जी को काफी बरगलाने की कोशिश की जा रही है।लेकिन जेन जी ने बता दिया कि वह किसके साथ है।संजय जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी एक सौ बार चुनाव हारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिए हैं।अब वह अफवाह फैला कर कुछ लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं।उससे देश का भला नहीं होने वाला है।अगर देश का भला होगा, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हीं होगा।
वहीं प्रशांत किशोर द्वारा एमएलसी उमीद्वारा घोषित जाने के साथ हीं सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का दावा करने के मुद्दे पर सांसद संजय जायसवाल ने पीके पर कटाक्ष किया।उन्होंने कहा कि जिसको कुछ नहीं मिलता है।वे कुछ भी दे सकते हैं।
दरअसल,बेतिया सांसद संजय जायसवाल मोतिहारी के रामभवन राम रिसोर्ट में आयोजित बलभद्र पूजा में शामिल होने मोतिहारी पहुंचे थे।जहां उन्होंने भगवान बलभद्र और भगवान सहस्रार्जुन की पूजा की।उसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए सांसद संजय जायसवाल ने ये बातें कही।



