HomeBIHARमोतिहारीकांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा के सम्मान में आयोजित हुआ...

कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा के सम्मान में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

मोतिहारी: जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले मोतिहारी महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल शर्मा का अभिनंदन सह स्वागत समारोह का आयोजन भूमिहार-ब्रह्मण छात्रावास में किया गया।जिलाध्यक्ष अखिलेश दयाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राशिद चौधरी भी मौजूद रहे।इस मौके पर राशिद चौधरी ने कहा कि मोतिहारी महानगर के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में निगम के 46 वार्ड में लगभग 20 मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होनी है।जिसमें सभी वर्गों की समुचित भागीदारी रहेगी।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा कि मोतिहारी महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा सरल एवं संघर्षशील व्यक्ति हैं जिन्हें मोतिहारी महानगर पर मजबूत पकड़ हैं।प्रदेश डेलिगेट मुमताज अहमद ने महानगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सबसे ज्यादा महानगर में हमें मजबूत होने की आवश्यकता है।मुझे विश्वास है कि इनके नेतृत्व में मोतिहारी महानगर सशक्त होगा।बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अनवर आलम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब बूथ स्तर पर मजबूत होगी।युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव ने कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई के अलावा युवा कांग्रेस और महिला कांग्रेस छः महीने के अंदर में वार्ड एवं पंचायत स्तर पर मजबूत होगी।नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा ने कहा कि बूथ कमिटी से लेकर वार्ड एवं मंडल स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाएगा। पार्टी मोतिहारी महानगर के ज्वलंत समस्याओं को लेकर सड़को पर संघर्ष करेगी।छात्र संगठन एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कुमार आशीष ने कहा कि मोतिहारी महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा के नेतृत्व में पार्टी बेहद मजबूत होगी।इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विजयकांत त्रिपाठी,महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव बच्ची पांडे,मुन्नी सहनी,देशबंधु तिवारी, युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रीतम अग्रवाल,रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष बिकेश चन्द्रवंशी,पिपराकोठी प्रखंड कांग्रेस नेता खुर्शीद आलम, मोतिहारी मिडिया सेल प्रभारी दिलनवाज राशिद,युवा नेता सुगौली सद्दाम हुसैन,गुंजन मिश्रा, मोतिहारी प्रखंड कांग्रेस नेता हरेंद्र राम, विजय यादव,चितरंजन पांडे, आनंद ठाकुर, बलुआ व्यवसाई संघ राजीव विजडम, शेखर श्रीवास्तव, प्रभाकर कुमार,सुनील श्रीवास्तव,मेहुल लाल,अभय तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, धनंजय मिश्रा,अजय राज,विजय पासवान, प्रमोद कुमार बैठा, राजाबाबू कुमार, मनीषा देवी, दिलीप कुमार कुशवाहा, सुजीत सिंह,संजय सत्यार्थी, टुनटुन ठाकुर, अभिषेक कुमार,सितेश ठाकुर, अखिलेश कुमार, अशोक दुबे,उदय दुबे, दयाशंकर प्रेमराय,अंशुमान शर्मा,विभाष शर्मा, सरफराज आलम, परवेज आलम समेत कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular